सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। दुद्धी बीआरसी मे सेवानिवृत हो रहे दो वरिष्ठ शिक्षकों का बिदाई समारोह भावुक पलों के बीच मनाया गया । सेवानिवृत हो रहे प्रधानाध्यापक मो सलीमुल्लाह(यूपीएस डुमरडीहा मध्य),मो यामीन ( प्रा वि पतेरी खोली)ने बारी बारी से ब्लॉक दुद्धी मे बिताए अपने यादगार संस्मरण सुनाए।उन्होंने कहा कि दुद्धी हमेशा उनके यादों मे रहेगा,यहां से जो प्यार व सम्मान मिला व अविस्मरणीय रहेगा।मुख्य अतिथि बीएसए सोनभद्र मुकुल आनंद पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक ही ऐसा पद है जिसे राष्ट्र निर्माता का दर्जा मिला है अर्थात आप छोटे छोटे बच्चों के व्यक्तित्व का जैसा निर्माण करते हैं वैसा ही देश का भविष्य बनता है। बीईओ महेंद्र मौर्या ने कहा कि दोनों ही वरिष्ठ शिक्षक कर्मठ व स्वच्छ छवि वाले हैं।आगामी जीवन के लिए हार्दिक एवं शुभकामनाएं।विशिष्ट अतिथि बीईओ कोन व करमा ने भी शिक्षकों को संबोधित किया।वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने दोनों ही वरिष्ठ साथियों को विदाई देते हुए विदा हो रहे साथियो से सम्बंधित अपने संस्मरण भी सुनाए।उन्होंनेआगामी जीवन के लिए शुभेच्छा व्यक्त की। वरिष्ठ शिक्षक सदानंद मिश्र ने सबको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान करना हम सबके लिए नैतिक कर्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र चौबे, अविनाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर सुनील पांडेय,जितेंद् चौबे,भोलानाथ,सर्वेश त्रिपाठी, मुसईराम,प्रवीण द्विवेदी, विरेंद्र बहादुर, मो आजम,राकेश शर्मा,विजय गुप्ता,बिहारी लाल,वरुण यादव,गौरव चौधरी,राजेश झा, लल्लूराम,उज्ज्वल मौर्य,बलवंत सिंह,बृजेश मौर्य, बृजकुमारी सिंह शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहें ।

