अनपरा सोनभद्र l अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित मिनिस्ट्रीरियल क्लब मे आयोजित श्री सालासर बालाजी महाराज के प्रथम भजन संध्या पर मंगलवार को अनपरा का पूरा क्षेत्र भक्ति गीतों पर झूम उठा,क्या महिला क्या पुरुष, क्या बच्चे सभी के रोम रोम से भक्ति गीतों की ऐसी रस धारा बही की देर रात्रि तक लोग थिरकते रहे l कार्यक्रम का शुभारम्भ हवन पूजन के साथ बालाजी को छप्पन भोग लगाकर किया गया तत्पश्चात सोनभद्र से आये भजन गायक संजीव शर्मा, दीपक पाण्डेय, दिल्ली से आये भजन गायक राहुल रोहिल्ला, वृन्दावन से आये राधे दास गौरव ने एक से बढ़कर भजन सुनाकर लोगो को देर रात्रि तक बांधे रखा
l भक्तो की भारी डिमांड पर पंजाब से आई भजन गायक प्रविन्द्र पलक ने जैसे ही मंच पर उपस्थित हुई पूरा क्षेत्र जय श्री राम और जय बालाजी के उदघोष गूंज उठा, फूलो की होली ने कार्यक्रम मे जहाँ चार चांद लगा दिया वही कलकत्ता से आये कलाकारों द्वारा बनाया गया भव्य बालाजी दरबार की शोभा देखते ही बन रही थी l प्रविन्द्र पलक की बेहतरीन आवाज़ ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया उन्होंने भक्ति गीतों की ऐसी शमा बांधा कि हर लोग थिरकने लगे, इस दौरान सीता रसोई मे हज़ारो की संख्या मे पधारे भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया l कार्यक्रम के अंत मे कथावाचक दुर्गेश नंदन मिश्र की टीम ने यजमान दीपक सिंह, बालकेश्वर सिंह, आदित्य शुक्ला ने सपत्नी आरती कराकर कार्यक्रम का समापन कराया l कार्यक्रम के आयोजक श्री बालाजी महाराज मित्र मंडली ने कार्यक्रम मे पधारे सभी भक्तो का आभार व्यक्त करते हुए सभी को प्रसाद वितरण किया l
भजन संध्या पर अनपरा में जमकर झूमे श्रदालु
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, April 9, 2025 1:05 PM
---Advertisement---

