प्रज्ञा मंडल नगवां एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान मे 24कुण्डीय महायज्ञ हेतु हुआ भूमि पूजन

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय दुद्धी विकासखंड अंतर्गत ग्राम नगवां के गाँधी मैदान पर दिनांक 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक होने जा रहे 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हेतू रविवार को भूमि पूजन के पावन अवसर पर ग्राम नगवा मे पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शानदार आयोजन प्रज्ञा मंडल नगवा के संयोजन एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान मे आस्था के साथ संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम मे जिला समन्यवयक अरविंद कुमार सिंह , जिला ट्रस्टी डॉ हर्षवर्धन प्रजापति, शाहजहाँपुर संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला संयोजक डॉ हरदेव प्रसाद गुप्ता, जिला ट्रस्ट्री शिव शंकर कुशवाहा, राधा रमन चौबे, तहसील समन्यवयक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ,प्रकाशचंद्र केशरी, ब्लॉक समन्वयक पन्नालाल कुशवाहा के मार्गदर्शन मे व्यास पीठ बैठी अर्चना गुप्ता व कुमारी ममता के कुशल दिशा निर्देश पर परम पूज्य युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा व मां गायत्री के प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर पाँच कुंडीय यज्ञ अक्षत, पुष्प, धूप, दीप यज्ञ हवन सामग्री के सानिध्य में गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र आदि मन्त्रों की आहुति के साथ विश्व कल्याण के लिए यज्ञ के बीच युग परिवर्तन के सहयात्री स्वरूप स्थानीय ग्रामीण एवं गायत्री परिजनों द्वारा विधि विधान से पूजा यज्ञ किया गया, परंपरागत रूप से जिला ट्रस्टी डॉक्टर हर्षवर्धन प्रजापति ने पंचधातु धरती माता को अर्पित कर यज्ञ अनुष्ठान के सफल संयोजन के लिए अक्षत पुष्प के सानिध्य मे पूजन किया। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी गायत्री परिजनो ने 24 कुंडीय यज्ञ के सफल संयोजन के लिए अपने अपने दायित्वों का निर्वाह करने संबंधी गोष्ठी मे जिला समन्वयक, जिला ट्रस्टी आदि द्वारा कार्यक्रमों के स्वरूप की जानकारी आयोजक मंडल द्वारा ली गई, इस मौके पर प्रज्ञा मंडल नगवा अध्यक्ष शिवकुमार, सागोबांध प्रज्ञा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर रामनाथ प्रजापति, दुद्धी प्रज्ञा मंडल अध्यक्ष जीवन राम चन्द्रवंशी, विंढमगंज प्रज्ञा मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार जायसवाल, सहित प्रज्ञा मंडल नरखोरिया गिरवर प्रसाद , प्रज्ञा मंडल मिठीनीया हुलास यादव, रामदास कुशवाहा सहित सभी प्रज्ञा मंडल के पदाधिकारी सदस्य गणों, द्वारा 24 कुंडीय यज्ञ संपादन हेतु गठित समिति के अध्यक्ष सचिव आदि गायत्री परिजन व ग्रामीण उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment