सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र। शुक्रवार को कस्बा दुद्धी के मल्देवा रोड पर स्थित सेंट जेवियर स्कूल मे ( एनुवल प्रोग्राम) वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । बच्चों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से रंगमंचीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को गति प्रदान की इसके बाद शुरू हुआ छोटे छोटे बच्चों का शिक्षाप्रद व देश भक्ति नृत्य के अनूठे संगम की प्रस्तुति।अतिथियो की गरिमामयी उपस्थिति मे गणेश वन्दना , देश भक्ति गीत व नृत्य आदि की मोहक प्रस्तुति कार्यक्रम मे समा बांधे रहे।कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य अतिथि ने नन्हे मुन्हे बच्चों व आयोजको को साधुवाद देते हुए कहा की यह स्कूल बच्चों मे संस्कार की नीव डालने का कार्य कर रही है ,विद्यालय के बच्चों के माध्यम से देश का भविष्य दशा व दिशा दोनों तय करते है इस कारण गुणवत्ता परक शिक्षा देना हम सभी का परम् दायित्व है। विद्यालय के मैनेजर सरोज मिश्रा ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र मे अपने मेहनत व परिश्रम के बल पर उच्च शिखर पर पहुंचा जा सकता है।छात्रों को जीवन मे लक्ष्य बनाकर देश समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह करना चाहिए।इसी क्रम मे अतिथि के रूप में आए अभय सिंह ने कहा कि विद्यालय मे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनके बौद्धिक क्षमता के विकास के लिए समय-समय पर पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद का भी आयोजन कराते रहना चाहिए । जिससे बच्चों मे पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों में रूचि बढ़ सके। इस मौके पर अज्जू खान,अभिनव जौहरी,अभिषेक,पृथ्वी, गीतांजलि दिव्यांजलि, नाहिदा,कुंवर सहित सैकड़ों की संख्या मे अभिभावक एवं स्कूल के बच्चे मौजूद रहें।

