सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । आगामी 9 मार्च 2025 दिन रविवार को दुद्धी मे राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर ऐतिहासिक शिव महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन को लेकर शिव शिष्यों का घर-घर जाकर महा जनसंपर्क अभियान उत्तर प्रदेश से सटे राज्यों , जैसे बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि प्रांतो मे तेज हो गया है। शिव शिष्य के बरखा दीदी की पावन उपस्थिति से अभिभूत शिव शिष्य परिवार पलक पावड़े बिछाये स्वयं के दायित्वों का नैतिक निर्वहन कार्यक्रम के लिए अग्रणी रूप से निभाया जा रहा है। आयोजक मण्डल द्वारा बरखा दीदी के अनमोल वाणी का श्रवण जरूर करने की अपील घर-घर जाकर कर रहे हैँ । आयोजक मंडल दुद्धी शिव शिष्य परिवार पावन महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जी जान से जुट गए है। महिला शिव शिष्य परिवार बढ़ चढ़कर भागीदारी निभा रहें है। इस आशय की जानकारी शिव शिष्य परिवार कैलाश कुमार गुप्ता एडवोकेट, भोलानाथ, शिवनारायण , रामानुज दुबे सीताराम आदि द्वारा दी गई है ।

