सेराजुल हुदा
दुद्धी/सोनभद्र। शनिवार को शाम 6 बजे स्थानीय क़स्बा स्थित चौकी परिसर मे तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव के अगुवाई मे शनिवार की शाम शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई , जिसमे आगामी पर्व होली व रमजा़न को शांति सौहार्द पूर्व सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने दोनों समुदाय के लोगों व ग्राम प्रधानों से अहम सुझाव लिए । सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने साफ शब्दों मे कहा कि त्योहार मे कोई भी नई परंपरा नही शुरू होगी ,डीजे संचालक कहीं भी अश्लील गाना नही बजायेंगे ,डीजे बजाने की ध्वनि नियत होगी | प्रशासन दोनों त्योहारौं को सकुशल सम्पन्न कराने मे आप सभी का पूरा सहयोग करेगी |
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने सभी संभ्रांतजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आपसी सहमति से दोनों समुदाय के लोग त्यौहारों को मनये । बैठक मे त्योहार के दौरान नगर की साफ सफाई , पेयजल आपूर्ति व विद्युत आपूर्ति को चाक चौबंद रखने की मांग उठी | इस मौके तहसीलदार ज्ञानेन्द्र यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन , जेई विद्युत आर के मौर्य,व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल , कन्हैयालाल अग्रहरि, कमलेश सिंह कमल , दीपक शाह ,प्रेम नारायण सिंह उर्फ मोनु, दिलीप पांडेय , राकेश आजाद ,दिघुल प्रधान जगतनारायण , खजूरी प्रधान मुन्ना ,गुलालझरिया प्रधान त्रिभुवन यादव ,रजखड़ प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुशवाहा ,दुमहान प्रधान सरयु सिंह , कादल प्रधान संजय कुमार ,नगवां प्रधान प्रतिनिधि भीम सिंह ,जाबर प्रधान प्रतिनिधि अभय जायसवाल ,झारोकला प्रधान प्रतिनिधि जियुत कुमार ,निमियाडीह प्रधान फकरुद्दीन ,मधुबन प्रधान बर्फिलाल , उदय कुमार , शमीम अंसारी,सेराज खां,शाहनवाज खां सहित काफी संख्या मे गणमान्य लोग मौजूद रहें |

