सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय तहसील सभागार मे आज शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस मे भिन्न -भिन्न समस्याओं से जुड़े कुल 45 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमे चार मामले का निस्तारण मौके पर तथा एक मामले का निस्तारण टीम भेजकर किया गया।सभी पांच मामलों का निस्तारण किया गया ।समाधान दिवस का अयोजन शनिवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तहसील समाधान दिवस पर आए जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को 1 सप्ताह मे गुणवत्ता के साथ निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण गंभीरता से करें।कहा की अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। तहसील समाधान दिवस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, नायब तहसीलदार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

