सेराजुल हुदा
दुद्धी/सोनभद्र। स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दिघुल मे रिक्त पड़े सदर पद के चुनाव के संबंध मे रजा़ मुस्लिम महासभा के सरपरस्त फत्तेह मोहम्मद खान(मन्नू खान) की अध्यक्षता मे एक अहम बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे कमेटी के द्वारा नया सदर बनाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी । आपको मालूम रहे कि कमेटी मे सदर के पद पर रह चुके मरहूम अलीमुद्दीन सेराजी साहब के मौत(निधन) के बाद अगला बनने वाला सदर कौन होगा , जिस पर चुनाव को लेकर चर्चा कि गई।
बैठक कि अध्यक्षयता कर रहे सरपरस्त फत्तेह मोहम्मद खान ने अपने उद्बोधन मे कहा कि रजा़ मुस्लिम महासभा का सदर मरहूम अलीमुद्दीन सेराजी साहब अब हम सभी के बीच मे नही रहे,सेराजी साहब का कार्यकाल अच्छा रहा उनका कमी हम सभी को महसूस रहा है । इस संबंध मे उन्होंने ने आगे बताया की रजा़ मुस्लिम महासभा मे सदर पद का चुनाव बहुत जल्द कराकर कमेटी को मजबूती प्रदान किया जायेगा । ताकि कमेटी अपने सभी कार्यों को बखूबी अंजाम दे सके । बैठक मे संगठन को मजबूत बनाने के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों खासकर युवाओं को कमेटी से जोड़ने पर भी चर्चा हुई । शिक्षा ,भाईचारा, सामाजिक एकता सहित आर्थिक मुद्दों को लेकर बैठक कि अध्यक्षयता कर रहे फतेह मोहम्मद खां ने कहा कि लोग एक दूसरे के देखा देखी कर्जदार हो रहे हैं , जैसे कर्ज लेकर शादी विवाह हो या अन्य प्रोग्राम करना इन सभी को थोड़े मे समेटना चाहिए। साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देना , सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देना , सामाजिक समस्याओं को कमेटी द्वारा मिलजुल कर सुलझाना के साथ सामाजिक सहयोग मे रजा़ मुस्लिम महासभा हमेशा तत्पर रहेगी।
अगला तहसील स्तरीय बैठक रमजा़न महीने के बाद रखा जायेगा । इस मौके पर पुर्व प्रधान दिघुल रहीमुद्दीन , बघाडू प्रधान अब्दुल्ला अंसारी ,अब्दुल सत्तार अंसारी ,सरफराज शाह,सरकार गुरुजी,नुरुल हक़ ,अबरार आलम अंसारी,सलीम अंसारी,इस्लाम अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग मौजूद रहे।

