अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौके पर हुई मौत ,दूसरा हुआ रेफर ।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव मे गोपी मोड़ के पास तीर्थयात्रियों की अनियंत्रित कार के चपेट मे आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि हिंडाल्को के संविदा दो कर्मचारियों ने अपनी बाइक से डियूटी करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। मझौली गांव के गोपी मोड़ के समीप करीब साढ़े तीन बजे विपरीत दिशा से आ रही तीर्थयात्रियों की अनियंत्रित कार और बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गयी । जिससे बाईक सवार नन्दलाल गुप्ता 50 , निवासी महुली की मौके पर मौत हो गई। वहीं साथी युवक राजेन्द्र गुप्ता 51, निवासी हिराचक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उक्त घटना की सूचना चिकित्सक के द्वारा मेमो के जरिए कोतवाली पुलिस को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया , और अग्रिम कार्रवाई मे जुट गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment