सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त किया । इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था ।आज मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुरेश कुमार यादव पुत्र रामप्रसाद निवासी गुलालझरिया को विभिन्न धाराओं मे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही थी जिसे आज पकड़ने मे सफलता मिली है ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह , हेड० कांस्टेबल शिवकुमार , हेड० कांस्टेबल देवीचरण पाल रहे ।

