सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र । मानवता की भलाई के लिए किसी भी व्यक्ति के अंदर अगर मजबूत इच्छा शक्ति है तो वह व्यक्ति समाज के लिए एक वरदान साबित होता है। जैसा कि पिछले कई वर्षों से लगातार मानवता के क्षेत्र मे निस्वार्थ रूप मे उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट दुद्धी के संस्थापक अफसार रजा़ के द्वारा जरूरत मंद लोगो को निःशुल्क रक्तदान की सेवा दिया जा रहा है। आपको बताते चलें कि यह टीम ” ब्लड आन काल” पर काम करती है ,और समय- समय पर जरूरतमंदों को अपनी टीम द्वारा रक्तदान कराकर जीवनदान देने का काम करती है
आज शुक्रवार को उनकी टीम द्वारा पता चला कि 6 वर्षीय बच्चे के शरीर मे रक्त की कमी है और उसका हीमोग्लोबिन 4.2 ग्राम है उसे ‘ओ’ पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता है । तब उन्होंने तत्परता के साथ खुद ही आगे आकर 24 वीं बार रक्तदान कर उसे बच्चे को नया जीवन दान देने का कार्य किया ।
उन्होंने बताया कि हमारी संस्था ,निशुल्क एवं निस्वार्थ रूप से लोगों के मदद के लिए कदम उठा रही है । और यहाँ के लोगों से बहुत ही सहयोग मिल रहा है जिससे ये इस काम को भली भांति से कर पा रहे हैं । इस मौके पर उम्मीद फाउंडेशन दुद्धी के सदस्य अफरोज शाह , रामबाबू के साथ एल टी राकेश तिवारी मौजूद रहे ।

