सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । कस्बा दुद्धी के टाऊन क्रिकेट क्लब के खेल मैदान के अतिथि मंच पर आज सुबह एक युवक का मृत अवस्था मे शव देखा गया ।जिससे इलाके मे हड़कंप मच गया ।घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह मॉर्निंग वॉक एवं योगाभ्यास करने पहुंचे लोगों की नजर उक्त लेटे व्यक्ति पर गई। उक्त व्यक्ति की ओर से किसी प्रकार की कोई गतिविधि हलचल नजर नही आई तो लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह जब युवक को देखा तो युवक मृत था। मृतक युवक की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड से हुई। मृतक युवक की पहचान श्यामलाल गोड़ 35 पुत्र गंभीर सिंह गोड़ निवासी धूमा थाना विंढमगंज के रूप में हुई ।पुलिस ने मृतक की सूचना घूमा गांव के ग्राम प्रधान एवं परिजनों को दे दी है । पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी भेज दिया है । और अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है ।

