डेढ़ वर्षीय बालक के कुएं मे गिरने से हुई मौत,परिजनो मे मचा कोहराम ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। आज मंगलवार को विंढमगंज थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव मे कुएं मे गिरने से एक बालक की मौत हो गई।घटना से परिजनो मे कोहराम मच गया । घटना के बाबत मृतक के दादा ने बताया कि डेढ़ वर्षीय बालक कृष्णा कुमार पुत्र गोरखनाथ निवासी सुखड़ा खेलते खेलते घर के बाहर स्थित कुएं के पास पहुंच गया जिससे वह फिसल कर कुएं मे गिर गया और कुएं मे डूबने से उसकी मौत हो गई। जिस वक्त यह घटना घटी उस दौरान मृतक बालक की माँ खाना बना रही थी। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment