दिल्ली विधानसभा चुनाव मे भाजपा की प्रचंड जीत पर दुद्धी मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी मे तहसील तिराहे के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली मे हुए विधानसभा चुनाव के साथ उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत पर जमकर खुशी का इज़हार किया | इस मौके पर दुद्धी नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी मे खुशी देखी जा रही थी l आज शनिवार शाम 4 बजे भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल दुद्धी अध्यक्ष दीपक शाह के नेतृत्व मे ढोल नगाड़े के साथ खुशी मे जमकर नाचते झूमते और आतिशबाजी करते देखे गए l भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने आम लोगों को इस खुशी के जश्न मे शामिल करते हुए तमाम लोगों को मुंह मीठा कराया और एक दूसरे को बधाई दी l नगर मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने कहा कि दिल्ली मे भ्रष्टाचारी सरकार की अंत हो गया है दिल्ली की जनता जनार्दन ने भारतीय जनता पार्टी की अच्छी सरकार चुनी है दिल्ली की हर समस्याओं को दूर करके दिल्ली के आम जनता की खुशहाली के लिए नई सरकार काम करेगीl उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मिल्की पुर विधानसभा चुनाव मे भी वहां पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत हुई , इसके लिए सभी मतदाताओं का हृदय से आभार जताया l उन्होंने कहा कि दिल्ली और मिल्कीपुर के जनता ने सूझबूझ का इस्तेमाल कर अच्छी सरकार का गठन किया है और अच्छे विधायक का चुनाव किया है l उन्होंने कहा कि यह जीत हमारी पार्टी की नहीं वहां की जनता की जीत हैl इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि, विपिन बिहारी , सूरजदेव सेठ , जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह उर्फ बबलू , मंडल अध्यक्ष दीपक शाह , विक्रम जीत सिंह , मंडल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह ,सुमित सोनी , संदीप कुमार , संजय जायसवाल , छोटे लाल गुप्ता , गोरख अग्रहरि ,बबलू केशरी ,मनीष जायसवाल, अंशुमान रॉय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment