दुद्धी मे 18वें बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य आगाज आज 5 फरवरी को होगा ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी कस्बे के टाउन क्लब खेल मैदान पर 18वें बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य आगाज आज 5 फरवरी से होगा। बैडमिंटन टूर्नामेंट क्लब के अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी व सचिव यामीन खान ने संयुक्त रूप से बताया कि बैडमिंटन टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारंभ को लेकर के सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आज बुधवार 5 फरवरी को सायं 5 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन सुनिश्चित किया गया है। बताया कि कार्यक्रम मे आमंत्रित अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राबर्ट्सगंज रूबी प्रसाद तथा विधानसभा भाजपा पूर्व प्रत्याशी श्रवण सिंह गौड़़ होंगे व कार्यक्रम के संयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन होंगे |जिसको लेकर सभी तैयारी पूरी हो गई है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment