सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय तहसील परिसर मे आज शनिवार को जिलाधिकारी सोनभद्र के निर्देश पर सीएमओ अश्विनी कुमार के नेतृत्व मे दिव्यांग शिविर लगाया गया , जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 14 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये | टीम मे शामिल जिले से स्वास्थ्य विभाग से आये एक चिकित्सक ने बताया कि कुल 25 लोगों के आवेदन आये थे जिसमे 14 लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर बना दिये गए । कुछ विशेष प्रकार के दिव्यांगता रखने वाले लोगों को जिले पर जांच हेतु बुलाया गया है । जांच मे दिव्यांगता पाए जाने पर उन्हें भी प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा| टीम मे ऑर्थो चिकित्सक डॉ महेंद्र कुमार ,नेत्र विशेषज्ञ डॉ नफ़ीसुरहमान के साथ स्वास्थ्यकर्मी अजय कुमार व राजेन्द्र कुमार मौजूद रहें |

