वॉलीबॉल क्लब बीड़र मे एक दिवसीय वॉलीबॉल मैच हुआ संपन्न ||

---Advertisement---

सेराजूल हुदा,

दुद्धी /सोनभद्र। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीड़़र गांव मे वॉलीबॉल क्लब बीड़़र के सौजन्य से एक दिवसीय वॉलीबॉल मैच संपन्न कराया गया | जिसमे विजेता एवं उप विजेता टीम को नकद धनराशि के साथ विजेता कप एवं उप विजेता कप भी प्रदान किया गया | प्राप्त समाचार के अनुसार आज रविवार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बीड़र गांव मे एक दिवसीय वॉलीबॉल मैच संपन्न कराया गया । जिसमे प्रतिभाग करने वाली दोनों टीमों को ग्रुप “ए” एवं ग्रुप “बी” मे बाटा गया । ग्रुप “ए” की ओर से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी जसवंत सिंह , रजनीश पटेल (कैप्टन) , प्रेम शंकर पटेल , संग्राम पटेल, आकाश सौरभ, शुभम पटेल, संतोष सिंह , अखिलेश , सुनील भारती रहे । जबकि ग्रुप “बी” की ओर से ओर से नीरज पटेल , राजू कुमार (कैप्टन) , अनिल मौर्य , मंगल कुशवाह , निरंजन पटेल , शंभू कुशवाहा , जावेद अहमद , हिमांशु ,मुकेश कुशवाहा , नंदलाल कुशवाहा ने प्रतिभाग किया। मैच मे रोचक मुकाबले के बीच ग्रुप बी टीम को विजेता घोषित किया गया । जिन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय नारायण कुशवाहा के हाथों 6300 सौ रुपए की नगद धनराशि के साथ विजेता कप और एक बॉल प्रदान किया गया । जबकि उपविजेता टीम को 2200 सौ रुपये की नगद धनराशि के साथ उपविजेता कप दिया गया । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि हेमंत कुमार पटेल , उपेंद्र कुमार यादव , संरक्षक अनिल मौर्य एडवोकेट, अध्यक्ष शुभम जायसवाल , उपाध्यक्ष डा० वीरेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या मे ग्रामवासी मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment