---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र | प्रगति फाउंडेशन के संस्थापक व दुद्धी ब्लड डोनेट एक्सप्रेस के नाम से ग्रुप बनाकर समय समय पर रक्त की कमी जूझ रहे गरीब असहाय मरीजों को अपनी टीम द्वारा नि:शुल्क सेवाभाव से रक्तदान कराकर पुनीत कार्य करने वाले कस्बा निवासी विकास अग्रहरि को , मिथिला समर्पण संस्था दरभंगा ( बिहार) मे “राष्ट्रीय रक्तदाता प्रतिनिधि सम्मान समारोह ” मे सम्मानित किया गया | आपको बता दें कि मिथिला समर्पण संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे देश विदेश से कुल 400 रक्तदाता और समाजसेवी आए हुए थे। डॉक्टर मृदुल शुक्ला और कार्यक्रम के आयोजक दीपक महता जी के द्वारा दुद्धी निवासी विकास अग्रहरि को मेडल व प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रगति फाउंडेशन के संस्थापक विकाश अग्रहरि ने मिले इस सम्मान को ” दुद्धी ब्लड डोनेट एक्सप्रेस ” ग्रुप के सभी रक्तवीरों को समर्पित किया है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment