रामनगीना कॉलेज आफ ग्रुप मझौली, के प्रांगण मे गरीबों व असहायों के बीच हुआ कंबल वितरण ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। दुद्धी रेनुकूट मार्ग पर मझौली गाँव मे स्थिति रामनगीना कॉलेज ऑफ़ ग्रुप के प्रांगण मे शनिवार को रामनगीना विंध्य ट्रस्ट के द्वारा जरूरतमंदो के बीच 501 कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव रहें। मुख्य अतिथि एवं ट्रस्टी आनंद प्रकाश यादव के हाथों गरीबों असहायों मे कंबल वितरित की गई। मुख्य अतिथि तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने कहा कि ठंड के मौसम मे जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण किया जाना पुण्य का काम हैं। कंबल वितरण के द्वारा लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि ठंड मे अनावश्यक रूप से बिना गर्म कपड़ो के बाहर न निकलें, बहुत जरूरी होने पर सिर ढककर ही बाहर निकले और सुबह शाम अलाव का भी सहारा लें। इस मौके पर मौजूद
रामनगीना विंध्य जनसेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी आनंद प्रकाश सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीणों के बीच हर साल ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि गाँव के जरूरतमंदो को आज शनिवार को 501 कंबल वितरण किया गया हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान मोतीलाल गुप्ता एवं संस्थान के उपेंद्र यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह ,हिमांशु,शशिकांत यादव, विपिन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment