दुद्धी गोंडवाना भवन परिसर मे समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक हुई संपन्न ||

---Advertisement---

सेराजूल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर दुद्धी डीसीएफ कालोनी स्थित गोंडवाना भवन परिसर मे आज रविवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसमे पार्टी पदाधिकारीयों सहित सैकड़ों की संख्या मे समाजवादी के कार्यकर्ता मौजूद रहें | बैठक की अध्यक्षता दुद्धी विधानसभा के अध्यक्ष अवधनारायण गादव ने किया। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना, मतदाता सूची में प्रत्येक गाँव मे नाम बढ़‌वाने पर चर्चा,जोनवार बैठक पर चर्चा, पर्यावरण पर चर्चा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि पर चर्चा किया गया ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड ने उपरोक्त एजेण्डा पर विस्तार से चर्चा कर सभी कार्यकर्ताओ को समझाया। और कहा की अपने कार्यकर्ताओं के बल पर आने वाले 2027 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
इस मौके पर बूथ प्रभारी, से० प्रभारी, जोन प्रभारी, जगदीश यादव, अनवरअली (प्र०वि०सभा) कल्लन खां (वि ०स० उपाध्यक्ष), मान सिंह गोड (उपाध्यक्ष) निरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रेमचन्द यादव, बिरझन पनिका, आशा देवी, रविन्दर यादव, सुमेर सिंह ओइले, साविर हुसैन, नागेन्द्र यादव, रामनारायण गोड़ , बुद्धिनात्मन यादव , केदारनाथ पादव, रजवंती देवी, गौस मुहम्मद खॉं, अजय यादव, प्रेमशंकर पाण्डेय, शम्भूनाथ, हृदयनाद्‌मण सिंह गौड़, कैलाश यादव ,लक्ष्मीप्रसाद विश्वकर्ती, कैलाश, रामचन्द्र, राजेश यादव, रामचन्दर गौड़, बाबूराम बरखार, बृजलाल भारती, सुरवीन गुर्जर, रामगुलाम यादव, राजेंद्र सहित सैकड़ों की संख्या मे समाजवादी पार्टी के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं सहित आमजन मौजूद रहें |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment