गरीबों को ठंड से राहत हेतु प्रगति वस्त्र बैंक दुद्धी ने कुल 108 कंबल किए वितरण ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के रामलीला मैदान व टाउन क्रिकेट क्लब परिसर मे स्थित प्रगति वस्त्र बैंक के तत्वाधान मे शनिवार की सुबह 10 बजे ठंड से राहत हेतु गरीब असहाय जरूरत मंद लोगों मे कंबल, व मिष्ठान वितरण किया गया। जिसमें कुल 108 कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रगति वस्त्र बैंक का संचालन कर रहे विकास कुमार अग्रहरी ने बताया कि आज दिनांक 4 जनवरी को नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजेश जायसवाल उर्फ राजू जायसवाल के जन्मदिवस के अवसर पर उनके पुत्र शुभम जायसवाल की नेक पहल व विचार के कारण हमारे वस्त्र बैंक को 108 कंबल व वृद्ध जनों के लिए मिष्ठान प्राप्त हुआ, जो सराहनी कार्य है, हर व्यक्ति अपना जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से अपने घरों पर, होटल मे ,प्रतिष्ठानों में एवं अन्य स्थानों पर मानते है। और हजारों, लाखों रुपए खर्च कर देते हैं ,वही आज कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी के पुत्र वह उनके परिवार जनों के द्वारा जन्मदिन इन जरूरतमंद वृद्धजन ,असहाय लोगों के बीच मनाया गया जो अति सराहनी व दिल को छू जाने वाला कार्य है। हर व्यक्ति को इस तरह का सामाजिक कार्य कर अपने अच्छे दिनों को व्यतीत करना चाहिए ,जिससे कि ऐसे जरूरतमंदों की कुछ आवश्यकता पूर्ण हो सके और उनका आशीर्वाद इन दयालु लोगों को प्राप्त हो सके, विकास अग्रहरि ने अपने और अपने टीम की ओर से कंबल वितरण करने वाले परिवार जनों का आभार व्यक्त किया है ।वहीं अपने वस्त्र बैंक द्वारा इकट्ठा किए गए अन्य कंबलों का भी वितरण किया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर अलग ही मुस्कान दिखाई दी ।
इस मौके पर पत्रकार इब्राहिम खान, रवि सिंह, रामबाबू ,अनिल कुमार एवं वस्त्र बैंक के सहयोगी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment