सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। विंढ़मगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुटबेढ़वा मे अनिल कुमार चौरसिया पुत्र मंगरू चौरसिया के मकान से गुरुवार की रात्रि मे चोरों ने दरवाजे का कुंडी तोड़़कर लाखों की जेवरात सहित 40 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए | सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नया साल 01जनवरी 2025 बुधवार की शाम अनिल कुमार चौरसिया अपनी पुत्री का इलाज कराने के लिए सपरिवार रांची (झारखंड) के लिए गए हुए थे की इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया । मकान स्वामी अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि पुत्री के इलाज कराने के बाद आज शुक्रवार को मै प्रातः घर लौटा तो देखा कि घर का मजबूत ताला टूटा था ,जिसके बाद घर मे प्रवेश कर अलमारी देखा तो अलमारी के अंदर से मेरी पत्नी का जेवरात चोरी हो चुका था ,जिसमे मांगटिका, नथिया, चेन मंगलसूत्र झुमका, झालर पाजेब, पायल तथा दो अंगूठी शामिल है ,जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपए है।जबकि इसी अलमारी मे 40 हजार रुपए नगद राशि भी रखे थे जो गायब है ।चोरों ने जेवरात सहित नगद राशि को भी चुरा ले गया। इस घटना से प्रभावित अनिल कुमार चौरसिया ने अपने सेलफोन से तत्काल पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया तथा कुंडी तोड़ने मे चोरों द्वारा प्रयुक्त की गई लोहे के छड़ को पुलिस अपने साथ ले गई है।
मकान स्वामी ने इस मामले मे थाने मे शिकायत प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है । पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। जबकि चोरी की घटना से ग्राम वासी डरे सहमे हुए हैं |

