सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमवार गाँव मे बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे दो बाइकों की आपस मे जोरदार टक्कर हो गई | जिसके बाद दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार निरंजन कुमार पुत्र राजकुमार उम्र 18 वर्ष निवासी अमवार अपने बाइक से घर जा रहा था कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार 17 वर्षीय रामु पुत्र रामप्यारे निवासी गोहड़ा की बाइक मे जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ऊक्त दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनो को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद निरंजन की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं चिकित्सक के अनुसार घायल निरंजन के बाएं पैर की हड्डी दो जगह से टूट गई है और सिर मे गंभीर रूप से चोट लगा है |

