सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकार होता है जिसका काम सच्चाई को उजागर कर लोगों के बीच लाने का होता है लेकिन इस कार्य मे पत्रकारों को बड़ी कठिनाइयों के साथ बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इन्हीं सब बातों को लेकर स्थानीय कस्बा दुद्धी के डी आर पैलेस मे आज मंगलवार को पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की एक अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमे काफी संख्या में कलमकार बंधु उपस्थित होकर लोगों के बीच अपनी बातों को रखें | इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, अमरनाथ जयसवाल एवं प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया l बैठक मे पत्रकारों के विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया ,जिसमे पत्रकार उत्पीड़न, पत्रकारों की सुरक्षा आदि समस्याओं पर चर्चा किया गया । इस दौरान सुरक्षा के प्रति ठोस कदम उठाए जाने की मांग भी की गईl पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन बैठक शशांक ट्रैक्टर्स की ओर से आयोजित की गई थी l बैठक मे पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शेख जलालुद्दीन व जिला अध्यक्ष कृष्णा उपाध्याय ने संयुक्त रूप से आर हिंदुस्तान के पत्रकार अखिलेश जायसवाल को तहसील संवाददाता का प्रमाण पत्र एवं गिफ्ट देकर उन्हें सम्मानित किया ।
इससे पूर्व कार्यक्रम के विशिष्ट अथिति प्रभारी निरीक्षक दुद्धी मनोज कुमार सिंह, मुख्य अतिथि चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन,अमरनाथ जायसवाल,प्रमोद कुमार,अखिलेश जायसवाल,उपेंद्र तिवारी ,रविन्द्र जायसवाल व अन्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया | आपको मालूम रहे की पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक मे रेणुकूट, बभनी, म्योरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या मे पत्रकारों ने हिस्सा लिया I बैठक मे उपस्थित अतिथियों और पत्रकारों को माल्यार्पण कर उन्हें गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान इनर व्हील क्लब की सभी महिला सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया l इस मौके पर पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शेख जलालुद्दीन उपाध्यक्ष गणेश कुमार सैनी, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ,विशिष्ट अतिथि अमरनाथ जायसवाल,प्रमोद कुमार,उपेंद्र तिवारी ,रविन्द्र जायसवाल, देवेश मोहन ,मोहम्मद शमीम अंसारी, विष्णु अग्रहरि , अशोक कुमार कनौजिया, रमेश कुमार यादव, रवि सिंह , सेराजुल हुदा, राकेश कुमार गुप्ता , राफे खां सेराज खां, भीम जायसवाल,मदन मोहन तिवारी, विनोद कुमार, विवेक सिंह सहित काफी संख्या मे पत्रकार बंधु मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन पत्रकार लल्लन प्रसाद गुप्ता ने किया l

