सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | ठंड के मौसम मे अक्सर लोग रात्रि मे अपने अपने घरों के अन्दर कैद हो जाते हैं इसी का फायदा उठाकर शातिर चोर अपने कारनामे को अंज़ाम देने मे लग जाते है | जैसा कि स्थानीय कस्बा दुद्धी के वार्ड नं० 9 मस्जिद गली मे 30 दिसम्बर की रात्रि 2 बजे से ढाई बजे के बीच देखा गया कि लगभग 8 की संख्या मे नकाबपोशों ने मस्जिद गली मे चहलकदमी करते हुए एक कटरे के पीछे किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे हुए थे | लेकिन वारदात को अंजाम देने आये नकाबपोश चोरों को जैसे ही लोंगो के जगने की आहट मिली तो चोर बिना वारदात को अंजाम दिए वहाँ से भाग गए | लेकिन इन नकाबपोश चोरों की पूरी गतिविधियां वहां एक प्रतिष्ठान के लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गयी | वार्ड के ही एक रहवासी युवक ने मोहल्ले मे अपने घर के पास आहट सुनकर जग गया और खिड़की से नकाबपोशों को देखकर सहम गया ,उसे उस समय हो हल्ला मचाने की हिम्मत नही हुई | उसके साथ अप्रिय घटना घटित हो जाने के डर से वह चुप रहा| सोमवार की सुबह पुलिस को नकपोशों के चहलकदमी होने की भनक लगते ही पुलिस ने उक्त स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई है | उधर दुद्धी कस्बे मे नकाबपोशों के चहलकदमी की सूचना फैलते ही कस्बेवासी खौफ़जदा हैं | इस संबंध मे दुद्धी कस्बा के चौकी इंचार्ज एमपी सिंह ने सेलफोन पर बताया कि पुलिस रात्रि मे लगातार कस्बे मे चक्रमण कर रही है | 30 दिसम्बर को रात्रि मे घटना को अंजाम देने आए संदिग्ध नकाबपोश पुलिस की हूटर सुन कर भागे है | सीसीटीवी फुटेज से इसकी पहचान की जा रही है| उन्होंने नगरवासियों से अपील किया है कि लोग रात्रि मे चौकन्ने रहे अपने बाइक व स्कूटी वाहनों को जो सड़क पर खड़े रखते है उसे घर के अंदर रखें| कस्बे मे संदिग्ध गतिविधियों पर बराबर ध्यान बनाये रखें और शंका होने पर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे, जिससे समय रहते पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर चोरों को पकड़ सके |

