नदी पर बने चेकडैम मे डूबने से 5 वर्षीय बालक की मौत, परिजनो मे मचा कोहराम ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा गाँव के कटोली टोला मे रविवार की देर शाम 5 बजे एक हृदय विदारक घटना घटी ,जिसमे तीन बहनो के इकलौते भाई विशाल कुमार पुत्र नंदलाल गौड़ उम्र 5 वर्ष की घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित नदी पर बने चेकडैम मे डूबने से मौत हो गई, परिजनो को जब इसकी जानकारी हुई तो आनन फ़ानन मे चेकडैम के पास पहुंचे तो देखा कि बालक का चप्पल और कपड़ा पानी के किनारे पड़ा हुआ है। बालक के परिजनो ने पानी मे जाकर कुछ देर तक खोजबीन किया तो थोड़ी देर बाद बालक का शव पानी मे उपला गया, जिसे निकालकर लोगों ने देखा ,तो उसकी सांसे थम चुकी थी, और उसकी मौत हो गई थी |मृतक की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा कर पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चरी हाउस भेज दिया एवं अग्रिम कार्रवाई मे जुट गई। वही विशाल की मौत से परिवार सहित गाँव मे मातम छा गया और उसके माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के चाचा ने बताया कि विशाल इकलौता पुत्र तीन पुत्रीयो के बाद हुआ था ,जिसमें उसकी बड़ी बहन की उम्र लगभग 15 वर्ष ,दूसरी बहन 10 वर्ष एवं तीसरी बहन 8 वर्ष की है। मृतक के पिता मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment