सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। चेयरमैन कमलेश मोहन के निर्देश पर नगर पंचायत दुद्धी मे अलाव जलाने की शुरुआत कर दी गई है | जिसके बाद नगर वासियों ने राहत महसूस किया | नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने बताया कि ठंड को देखते हुए नगर के कुछ हिस्सों मे अलाव जलाए गए है, और शेष बचे हुए सभी स्थानो पर एक-दो दिन के बाद अलाव जलाकर नगर वासियों को ठंड से निजात दिलाया जाएगा | उन्होंने बताया कि लकड़ी खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया किया जाएगा उसके बाद पूरे नगर क्षेत्र मे अलाव जलाए जाएंगे, जिससे नगर पंचायत मे बाहर से आने वाले राहगीरों को भी राहत मिले और उन्हें ठंड से बचाया जा सके | आगे उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर बर्फ गिरने के कारण दिसंबर माह मे गलन तेज हो गया है, जिसे देखते हुए नगर मे रैन बसेरा खोल दिया गया है। रैन बसेरा मे कोई भी राहगीर जाकर रुक सकता है | वहां पर ठंड से बचने के लिए पूरी तरह से व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है और वहां पर अलाव भी जला दिए गए है़ंं। जिससे हाड़ कपकपाती इस ठंड मे बाहर से आने वाले राहगीरों को निजात मिल सके |

