7 राशि गोवंश के साथ एक अभियुक्त को माची पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

 मांची /सोनभद्र।  7 राशि गोवंश के साथ एक अभियुक्त को माची पुलिस ने किया गिरफ्तार।
श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन्) व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मांची पुलिस द्वारा दिनांक 08.12.2024 को थाना क्षेत्र के चौरा जंगल से होते हुए बिहार ले जा रहे 07 राशि गोवंश के साथ 01 नफर अभियुक्त निर्मल सिंह उर्फ दारा सिंह पुत्र बौद्ध सिंह यादव ग्राम चौगड़ी कला थाना काराकाट (गोड़ारी)जिला रोहतास बिहार उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 01 नफर अभियुक्त राजेश यादव उर्फ टम्पू पुत्र शिवपूजन यादव ग्राम निचली मड़पा थाना मांची जनपद सोनभद्र जंगल झाड़ी का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिनकी तलाश की जा रही है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मांची पर मु0अ0सं0- 64/24धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
01. उ0 नि0 रामनयन यादव चौकी सुअरसोत थाना मांची जनपद सोनभद्र
02. उ0 नि0 लालता प्रसाद थाना मांची जनपद सोनभद्र
03. हे0 का0 अभिषेक सिंह थाना मांची जनपद सोनभद्र
04. का0 रंजन दुबे थाना मांची जनपद सोनभद्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment