डॉ० लवकुश प्रजापति को ” डॉo अम्बेडकर साहित्य श्री नेशनल अवार्ड ” व “डॉ अंबेडकर कलाश्री अवार्ड” से किया गया सम्मानित ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा
,
दुद्धी / सोनभद्र | दुद्धी क्षेत्र के साहित्य गौरव डॉक्टर लवकुश प्रजापति सहित अन्य लोगों जैसे जगन्नाथ दास (आसाम), डॉ० अरुण कुमार एस (केरला), श्री सुरेश आर पिल्ले ( केरला), आदि विभिन्न राज्यों के प्रबुद्ध जनो को भारतीय दलित साहित्य अकादमी का 40 वां राष्ट्रीय दलित साहित्य सम्मेलन दिल्ली मे शानदार आयोजन के बीच दिनांक 8 दिसम्बर 2024 को “डॉ अंबेडकर कलाश्री अवार्ड” व ” डॉ अंबेडकर साहित्य श्री नेशनल अवार्ड ” से सम्मानित किया गया | आपको बता दें कि इन महान विभूतियों द्वारा सामाजिक सरोकारों मे निष्ठा पूर्वक सेवा हेतु / सेवा के लिए राष्ट्रीय सम्मान से मुख्य अतिथि संघमित्र गौतम पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार व अकादमी के अध्यक्ष डॉ एसपी सुमनाक्षर आदि हस्तियों के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। दिल्ली में डॉक्टर लवकुश प्रजापति सहित विभिन्न प्रबुद्धजनों को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए जाने को लेकर साहित्य जगत में हर्ष व्याप्त है। दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, डॉक्टर लखन राम जंगली, हसन सोनभद्री, जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल एडवोकेट, रामेश्वर प्रसाद राय, विंध्यवासिनी प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद एडवोकेट, दुद्धी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरी एडवोकेट,पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंत्र महामंत्री जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी,डॉक्टर के के चौरसिया, अजय धनेंद्र जायसवाल, उमाशंकर प्रजापति, उमेशचंद्र एडवोकेट, अनमोल अग्रहरि आदि ने लेखन कार्य पर सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। उपरोक्त सम्मान कार्यक्रम में दिल्ली दूरदर्शन केंद्र के अनुदेशक इश्हाक अहमद, गणेश दत्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी के प्रधानाचार्य विजय कुमार यादव मौके पर मौजूद रहें।भारती दलित साहित्य अकादमी सम्मान कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार यादव उप कुलपति विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment