सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय दुद्धी कस्बा स्थित तुलसी निकेतन मे अपना दल एस सोनभद्र की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष अजंनी पटेल के अध्यक्षता मे संपन्न हुआ | जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच आनन्द पटेल दयालु एवं विशिष्ठ अतिथिगण ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गौड़ , प्रदेश सचिव श्रमिक मंच विनोद यादव , प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच महताफ आलम रहे| बैठक मे निरंजन जायसवाल को अपना दल एस का दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया | बैठक मे मौजूद जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को चुस्त दुरुस्त एवं मजबूत बनाने के लिए हम सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से निरंतर ईमानदारी से काम करना होगा तब जाकर के हम सब अपने लक्ष्य को और बेहतर तरीके से प्राप्त कर सकेंगे ,
कार्यक्रम के दौरान निरंजन जायसवाल पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष (राजकीय महाविद्यालय दुध्दी) ने अपने साथ कई सारे साथियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया | इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शिबू शेख, युवा मंच जिलाध्यक्ष ई0 के0डी0 सिंह ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकेश पटेल , पूर्व जिलाध्यक्ष अनु०/जनजाति प्रभु नाथ खरवार,मंच बौद्धिक मंच जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल , अल्पसंख्यक मंच जिलाध्यक्ष आसिफ अहमद,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी विकाश पटेल,विधान सभा अध्यछ घोरावल रामसूरत पटेल, विधान सभा महासचिव घोरावल महेंद्र पटेल, विधान सभा घोरावल कोषाध्यक्ष लवकुश पटेल,पूर्व विधान सभा अधक्ष्य राबर्ट्सगंज हरिप्रसाद धागड़, राम सुरेश कुशवाहा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे |

