सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभा। आज शनिवार को स्थानीय दुद्धी तहसील सभागार मे समाधान दिवस का आयोजन किया गया | जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव ने किया | समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से युक्त कुल 57 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमे 3 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। एवं शेष बचे मामलों को एक सप्ताह के अंदर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारीयों को दिया । उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण गंभीरता से संबंधित अधिकारी करें। इस मे अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। तहसील समाधान दिवस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, नायब तहसीलदार के अलावा अन्य विभाग के अधिकारीयों सहित काफी संख्या मे फरियादी मौजूद थे ।

