सोनभद्र । मुख्य चिकित्साधिकारी, सोनभद्र के कार्यालय से पल्स पोलियो की रैली जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली शहर के चौक से होते हुए महिला थाना से वापस मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर में समाप्त हुई। रैली में उपस्थित डॉ अश्वनी कुमार सीएमओ सोनभद्र, डॉक्टर गिरधारीलाल जिला प्रशिक्षण अधिकारी, डॉक्टर प्रेमनाथ, रिपुंजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष लायन राधिका सिंह, किशोरी सिंह विमल अग्रवाल, दया सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे। 8 दिसंबर को हर बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाई जाएगी।
जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, December 7, 2024 6:57 AM
---Advertisement---

