सोनभद्र ओबरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-181/2024 धारा 80(2), 85 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट दहेज हत्या आरोपी एक अभियुक्त को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना ओबरा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 05.12.2024 को मु0अ0सं0-181/2024 धारा- 80(2), 85 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट (दहेज हत्या) से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुजीत कुमार केसरी पुत्र ओमप्रकाश केशरी निवासी शारदा मन्दिर के सामने हंसवाहिनी नगर (गजराजनगर) थाना ओबरा जनपद सोनभद्र को गजराजनगर तिराहे से समय करीब 13.30 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण -*
1-सुजीत कुमार केसरी पुत्र ओमप्रकाश केशरी निवासी शारदा मन्दिर के सामने हंसवाहिनी नगर (गजराजनगर) थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
2- हे0का0 कृष्णा प्रसाद यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

