दुद्धी मे अधिवक्ताओं ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती को बड़े ही उत्साह पुर्वक मनाया ||

---Advertisement---

 

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। आज मंगलवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती को दुद्धी के अधिवक्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस मौके पर दुद्धी बार एसोसिएशन संघ के सभागार मे संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे तथा सिविल बार संघ के सभागार मे संघ के अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी की अध्यक्षता मे अलग-अलग रूप मे जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने डॉक्टर प्रसाद के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। अधिवक्ताओं ने उनके चरित्र तथा कार्यों के बारे मे विशेष प्रकाश डाला। अधिवक्ताओं ने कहा कि हम सभी अधिवक्ताओं को उनके पद चिन्ह पर चलकर उनके चरित्र को अपने मे आत्मसात करने की आवश्यकता है । इस मौके पर प्रेमचंद यादव, उमेश चंद गुप्ता ,सुरेंद्र दत्त उपाध्याय, आनंद कुमार, वहीं सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, प्रभु सिंह कुशवाहा, नंदलाल ,राकेश कुमार श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, राकेश कुमार अग्रहरि के अलाव काफी संख्या मे दोनों बार संघ के अधिवक्तागण मौजूद थे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment