Sonbhadra:परिवार वालो से क्षुब्ध होकर युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

By:

On: Saturday, September 21, 2024 1:49 AM

---Advertisement---

सोनभद्र: सदर कोतवाली क्षेत्र हिंदुआरी चौंकी के अन्तर्गत शुक्रवार की भोर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। दोपहर बाद युवक की पहचान जैत गांव निवासी रंजीत कुमार मौर्य के रूप में हुई है। वह अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था और अविवाहित था। परिवार वालों से किसी बात को लेकर क्षुब्ध चल रहा था। वह पूर्व में भी रेलवे लाइन पर आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। उसे पटरी पर लेटा देख लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी जिस पर पुलिस ने उसे उसके घर पहुंचाया था। गुरुवार की रात वह अपने घर में खाना खाकर सोया और फिर कब हिंदुआरी के पास रेलवे लाइन पर पहुंच गया। इसका किसी को पता ही चल सका। शुक्रवार की सुबह हिंदुआरी चौकी पुलिस को एक युवक का शव पटरी पर कटा होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया था। इसके साथ ही पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर मृतक का फोटो प्रसारित कर दिया था। उसके जरिए परिवार वालों ने शव की पहचान रंजीत मौर्या के रूप में की। युवक परिवार वालो से किस बात को लेकर नाराजै था एकलौता पत्र के मौत को लेकर स्वजन में चीख पुकार मची हई थी

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment