Mirzapur:विवाहित युवक व क्लीनिक संचालक के ऊपर सोनभद्र की युवती ने दर्ज कराया दुष्कर्म एवं एससी एसटी एक्ट का मुकदमा।*

By:

On: Friday, September 20, 2024 3:40 PM

---Advertisement---

निजी क्लीनिक संचालक के विरुद्ध एससी एसटी व बलात्कार का मुकदमा हुआ दर्ज।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

मिर्जापुर:राजगढ़ शादी का झांसा देकर युवती के साथ दो वर्षों से शारीरिक शोषण करने वाले निजी क्लिनिक संचालक के विरुद्ध एससी एसटी सहित बलात्कार का मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुट गई है। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में संचालित एक निजी क्लिनिक संचालक दिलीप कुमार के आवास पर गुरुवार की रात लगभग नौ बजे सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के पडवनिया गांव की एक युवती पहुच कर क्लिनिक संचालक से शादी करने के लिए कहने लगी।जिस पर क्लिनिक संचालक तथा उसकी पत्नी का युवती से विवाद हो गया।विवाद बढ़ने पर दोनो पक्षो में मारपीट होने से युवती जख्मी हो गयी।मौके पर लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयी।क्लिनिक संचालक मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुची पुलिस जख्मी युवती का इलाज कराने के बाद थाने ले गयी।जहा युवती की तहरीर पर पुलिस आरोपी क्लिनिक संचालक के विरुद्ध बी एन एस के तहत बलात्कार व एससी एसटी का मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गई है। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि एक क्लीनिक संचालक के विरुद्ध युवती द्वारा शादी का झांसा देकर दो वर्षों से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है।युवती के तहरीर पर एससी एसटी तथा बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर, आरोपी की तलाश की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment