गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा ईद मिलादुन्नबी की खुशी में मरीजों को फल वितरित किए गए

By:

On: Monday, September 16, 2024 2:38 PM

---Advertisement---

Sonbhadra:दावत-ए-इस्लामी इंडिया के एक विभाग, गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) द्वारा आगामी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर दिनांक 16/09/2024 को सोनभद्र के जिला अस्पताल में बीमार मरीजों को फल वितरित (तक़सीम) किए गए। इस दौरान गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की टीम और वॉलंटियर्स ने मिलकर तकरीबन 150 फल के पैकेट तैयार किए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच बांटा गया।

इस नेक कार्य में GNRF की पूरी टीम दावते इस्लामी इंडिया के मिर्जापुर मंडल के निगरान हाफ़िज़ नसीम अत्तारी सोनभद्र जिला निगारन मौलाना अल्ताब आलम अत्तारी , रिजवान खान ,अन्वर खान साहब,आदिल,आमिर, इरफान अत्तारी ,सोनु, और तौफीक अत्तारी मौजूद रहे और वॉलंटियर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सेवा भाव से समाज में एक मिसाल पेश की। इस फल वितरण का मुख्य उद्देश्य ईद मिलादुन्नबी की खुशी को जरूरतमंद और बीमार मरीजों के साथ साझा करना था, ताकि उन्हें भी इस मुबारक दिन की खुशियों में शामिल किया जा सके गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने हमेशा से ही समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किए हैं और आगे भी इसी तरह के सामाजिक कार्यों को जारी रखने का वादा किया है।

 

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment