सोनभद्र:सेवा भारती समिति सोनभद्र द्वारा एक बैठक ज्योति इंटरनेशनल होटल सोनभद्र नगर मे आयोजित किया गया। इस बैठक में तय किया गया कि 5 अक्टूबर दिन शनिवार 2024 को वीरांगना रानी दुर्गावती पंचशती जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। इसमें तय किया गया की रानी दुर्गावती सर्व समाज के लिए लड़ाई लड़ी थी। इसलिए हम सभी को रानी दुर्गावती का जन्म जन्मोत्सव मानना चाहिए। इस अवसर पर शिव प्रकाश सिंह जी ने रानी दुर्गावती की जीवनी पर प्रकाश डाला। समाजसेवी धर्मवीर जी ने बताया कि प्रत्येक नगर और गांव में बैठक कर लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय संघ चालक श्री हर्ष जी ने अपने संबोधन में कहा की रानी दुर्गावती के बलिदान को हम सभी भारतीयों के लिए बड़े गर्व की बात है उन्होंने मुगलों को कई बार युद्ध में हराया और अपने अंतिम सांस तक लड़ती रही गोंडवाना राज्य की रानी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर शंभू गॉड जी ने महारानी दुर्गावती के जीवनी वह आग नहीं चिंगारी थी गौङ वंश की नारी थी पर अपना विचार व्यक्त किया बचपन काल से ही एक होनहार और प्रतिभा की धनवान थी अपने साम्राज्य के लिए उन्होंने सुरक्षा के साथ-साथ विकास के कार्यों को किया जिसमें कूआ तालाब और महिलाओं को लेकर उनके द्वारा कई कार्य किए गए इस अवसर पर तय किया गया नगवा खंड, चतरा , घोरावल, करमा, सोनभद्र नगर आदि की बैठक तय की गई इस अवसर पर सेवा भारती समिति के अध्यक्ष विजय जैन, विभाग सेवा प्रमुख अवध जी, जिला सेवा प्रमुख नीरज जी ,कृष्ण मुरारी गुप्ता, धर्मराज सिंह, शीतल सिंह, पूनम सिंह, चित्र जालान ,शारदा खरवार ,नीतू, भोला सिंह, मनीष अग्रहरि, राजेश गुप्ता, संदीप सिंह चंदेल विवेक,राम बहादुर, अमरेश चेरो,योगेंद्र बिन्द मौजूद रहे।
Sonbhadra:वीरांगना रानी दुर्गावती पंचशती जन्मोत्सव कार्यक्रम 5 अक्टूबर को
---Advertisement---

