सोनभद्र – चोपन थाना क्षेत्र गुरमुरा में आज सायंकाल लगभग 7.00 बजे राकेश गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी ग्राम गुरमुरा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष जो जवारीडार से अपने घर मो0 साईकिल बजाज CT 100 UP64 AK 8835 से अपने घर जा रहा था कि पुराना स्वास्थ केंद्र गुरमूरा के व सुशील सिंह के फार्म हाउस के पास समय करीब 07 बजे सायंकाल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू मार दिया गया जिसे तत्काल निजी वाहन से सीएचसी चोपन सोनभद्र भिजवाया गया जिसकी दौरान इलाज मृत्यु
हो गई है। मौके पर क्षेत्राधिकारी महोदया नगर व सर्विलांस व एसोजी प्रभारी व थाना चोपन की सेकेंड मोबाईल पर्याप्त पुलिस बल मौजूद हैं। प्रभारी निरीक्षक चोपन ने बताया कि कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।मृतक राकेश गुप्ता के शव को जिला अस्पताल लोढ़ी राबर्ट्सगंज मर्चरी हाउस भेजा जा रहा है।
Big breaking: खूनी खेल में धारदार हथियार से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट
---Advertisement---

