Sonbhadra:सोशल मीडिया के जरिए युवक व युवती बने प्रेमी प्रेमिका, शादी रचाने के प्रेमिका पहुंची वैष्णो मन्दिर, दोनो को शादी रचाने के बीच हुआ विवाद

By:

On: Sunday, September 1, 2024 2:49 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:

डाला सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के समीप आज शनिवार शाम लगभग आठ बजे मिली जानकारी अनुसार एक युवक और एक युवती में कहां सुनी करते हुए आपस में खींचातानी करते हुए झगड़ा करने लगें जो हल्की-फुल्की मारपीट में तब्दील हो गया जिसे देख आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई । लोगों ने बीच बचाव कर पूछताछ किया तो युवती ने बताया कि बभनी से शादी करने हम लोग वैष्णो मंदिर आए थे लड़का ने हमसे झगड़ा करने लगा स्थानी लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया । इस दौरान 28 वर्षीय युवती सुष्मिता ने बताया कि मैं कोलकाता के थाना मध्य ग्राम क्षेत्र की एक कस्बे की निवासी हूं जो दमदम एयरपोर्ट क्षेत्र अंतर्गत एक स्थान पर रह रही थी इसी दौरान फेसबुक के माध्यम से सोनभद्र के बभनी क्षेत्र के एक युवक से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हो गई जो उस दौरान बेंगलुरु में रह रहा था । फिर फोन से बातचीत होने के दौरान युवक ने मेरा टिकट बेंगलुरु के लिए कराया और मैं 15 अगस्त 2019 को कोलकाता से बेंगलुरु पहुंच गई ।

सन 2022 तक अपने साथ रखा फिर मुझे छोड़कर कही चला गया मैं ढूंढते हुई सोनभद्र बभनी पहुंची तो पता चला कि युवक विदेश कमाने चला गया है । फिर युवक के घर वालों ने युवक से मोबाइल फोन द्वारा बात कराया और पंचायत के दौरान मैं युवक के घर पर ही रहने लगी । 5 वर्ष से मैं युवक के संपर्क में हूं । विदेश से लौटकर आने पर युवक द्वारा मुझे बार-बार प्रताड़ित व शोषण किया जा रहा है । आज शादी करने के बहाने वैष्णो मंदिर डाला के पास लाया और हमसे मारपीट करने लगा।युवक बभनी थाना क्षेत्र के महुआ दोहर गांव निवासी ने बताया कि बेंगलुरु रहने के दौरान युवती से मेरी दोस्ती फेसबुक माध्यम से हो गईं थी वह बैंगलोर मेरे साथ रह रही थी मैं दुबई कमाने चला गया था उसी दौरान ये युवती मेरे घर पहुंच गई और घरवालों से बोली कि मैं उनकी पत्नी हूं और मेरे घर पर ही रहने लगी पूर्व में थाना बभनी पर भी मामला पहुंचा था जिसका संज्ञान पूर्व एसएचओ को भी है । युवती द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत हैं मुझे फसाया जा रहा है ।बीच सड़क पर हो रहे एक दूसरे पर युवक युवती आरोप प्रत्यारोप लगाकर झगड़ा कर रहे थे बीच बचाव कर लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दे दिया । स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों युवक युवती का पुरा मामला जांच पड़ताल करने के लिए थाना बभनी भेज दिया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment