Sonbhadra: मिर्जापुर व बलिया के नरही कांड के बाद सोनभद्र में 32कारखासों की सूची वायरल, पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के निर्देश
सूची में शामिल जिले के विभिन्न थाना-चौकियों पर तैनात हैं पुलिसकर्मी
एक्स पर किए गए पोस्ट में शिकायतकर्ता ने जिले के विभिन्न थानों-चौकियों और विशेष प्रकोष्ठ में तैनात पुलिसकर्मियों के नाम
सोनभद्र। मिर्जापुर बलिया के नरही कांड के बाद से पुलिस विभाग में वसूली को लेकर लगातार कार्रवाइयां जारी हैं। अब जिले के थानों में कारखासों के जरिए वसूली की सूची वायरल हुई है। एक व्यक्ति ने एक्स पर पोस्ट कर 32 से अधिक पुलिसकर्मियों को बतौर थाने के कारखास अवैध कार्यों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। हालांकि इस वायरल लिस्ट को क्राइम जासूस की पुष्टि नहीं करता।
फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्हें कारखास ठहराते हुए वसूली का आरोप लगाया है। इसी शिकायतकर्ता ने एक दिन पहले भी एक्स पर पोस्ट करते हुए आठ पुलिसकर्मियों के जरिए वसूली होने की बात लिखी थी। इस पोस्ट में सोनभद्र पुलिस के अलावा सीएम ऑफिस और डीजीपी को भी टैग किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया है।
उन्होंने क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार और एलआईयू को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

