सोनभद्र:रेणुकूट नगर के मुर्धवा स्थित हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के समीप रहने वाली पूजा सिंह उम्र 34 वर्ष पत्नी सुलेख कुमार सिंह मूल रूप से गोरखपुर की निवासी थी। वह बीते कई वर्षों से मुर्धवा में किराए के मकान में रहती थी और एक सिलाई केंद्र पर सिलाई सिखाती थी। शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे वह अपने आवास से सिलाई केंद्र की ओर जा रही थी। वह रेल पटरी पकड़कर अपने सिलाई केंद्र की ओर जा रही थी और उसने कान में ईयरफोन भी लगाया था। महिला जब पटरी से गुजर रही थी तो रेलवे क्रॉसिंग बंद था और एक पटरी से ट्रेन जाने के बाद वह दूसरी पटरी पकड़ कर जाने लगी। तभी दूसरी पटरी से आ रहे इंजन की चपेट में वह आ गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए। मृत महिला का पति उड़ीसा में नौकरी करता था और महिला नगर में अपने दो बच्चों के साथ अकेले रहती थी। मृतका को एक लड़का व एक लड़की है। दोनों अभी छोटे हैं। सूचना पाकर चौकी पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Sonbhadra crime: कान में इयरफोन लगाकर पटरी पार कर रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत
---Advertisement---

