सोनभद्र। बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र श्री मुकुल आनंद पाण्डेय ,द्वारा फीता काट कर स्मार्ट क्लास का शुभारम्भ किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने कहां कि स्मार्ट क्लास लगने से बच्चे के अन्दर ऊर्जा का संचार होगा, सीखने की ललक पैदा होगी। क्योंकि देखकर और सुनकर जो ज्ञान प्राप्त होता हैं वह स्थाई होता है। दिल दिमाग में अच्छे तरीके से संकलित होता है।उक्त मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल अशोक कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी रॉबर्ट्सगंज धनञ्जय सिंह एवं शिव नाडर फाउंडेशन के जिला समन्वयक श्री बिपिन शुक्ला उमंग का कार्यक्रम की खूब सराहना किये और बोले कि मै बीच-बीच मे आकर देखता रहूँगा और निपुण बच्चों को पुरस्कृत किया गया इस बीच पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमगांव के प्रधानाध्यापक राजकुमार पाण्डेय
, प्राथमिक विद्यालय जमगांव के प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह , स्मार्ट क्लास संचालक मनोज विश्वकर्मा ,विशेष शिक्षक घोरावल संजय कुमार राम प्रसाद , किरन पटेल , श्रीमती सरिता पाठक , एस0एम0सी0 अध्यक्ष अशोक सदस्य शिवनारायण इत्यादि लोग कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।
*शिव नाडर फाउंडेशन के लगाए गए स्मार्ट क्लास का बीएसए ने फीता काटकर किया शुभारम्भ।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, July 23, 2024 10:32 AM
---Advertisement---

