सोनभद्र। एसबीआई के करेंसी चेंस्ट में 12100 हजार रुपये के जाली नोट पहुंचे हैं। यह रुपये आरबीआई को ट्रांसफर भी हो गए। बाद में जब जांच हुई तो नकली नोटों को देख आधिकारी चौंक गए। अब आरबीआई की ओर से सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।
नोटबंदी के बाद काफी हद तक जाली नोटों का चलन थम गया था। लिहाजा लोग लेन-देन भी बेधड़क नकदी का इस्तेमाल करने लगे थे। अब फिर से जाली नोट मिलने से लोग सकते में है। (सीजे)आरबीआई के दावा अनुभाग में तैनात आईपीएस गहलोत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि एसबीआई रॉबर्ट्सगंज की मुद्रा तिजोरी (करेंसी चेस्ट) से मार्च में भेजे रुपये में जाली नोट पाए गए हैं। लिहाजा मामले में केस दर जांच की जाय
सदर कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि 12100रुपये के जाली नोट मिलने की बात संज्ञान में आई है। तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। (सीजे)उच्चाधिकारियों के निर्देशन में इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह नोट एसबीआई की करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे।

