सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को विभिन्न संगठन के पदाधिकारी द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी नामित पत्र देकर किया बुलंद आवाज ।जिला प्रभारी आ० सं० पा – संदीप कुमार भीम आर्मी ने बताया कि बीते दिनों
ऊँचडीह सलैया वायरल मारपीट का वीडियो एवं दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही तथा सत्ता पक्ष के वर्तमान सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा जिले में 144 सी०आर०पी०सी० लागू होने के बावजूद 200 से 300 की संख्या में अपने समाज को लेकर सड़क जाम करने तथा बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन किया गया
वही रविकान्त जिला अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी सोनभद्र एवं भीम आर्मी संगठन सोनभद्र। हमारी पार्टी एवं भीम आर्मी संगठन किसी भी तरह के गैर कानूनी घटना का समर्थन नहीं करते है। ऊँचडीह (सलैया) सोनभद्र की घटना का हमारी पार्टी एवं संगठन भीम आर्मी निन्दा करती है। उक्त घटना में जो भी कानूनी कार्यवाही पुलिस प्रशासन द्वारा दोषियों के विरूद्ध किया गया, हमारी पार्टी एवं संगठन सराहना करती है। पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त घटना में सराहनीय कार्य किया गया तथा दोषियों के विरूद्ध तुरन्त कानूनी कार्यवाही कर उन्हे जेल भेज दिया गया। इस तरह का घटना कारित करना किसी भी समाज के व्यक्ति द्वारा गैर कानूनी कार्य है तथा दण्ड के भागी है जो अपराध कारित करता है उन्हें दण्ड अवश्य कानूनी रूप से दिया जाना चाहिए। साथ ही हमारी पार्टी एवं संगठन, महोदय का ध्यान उक्त घटना को लेकर आकर्षित करना चाहता है कि जिन दलित परिवार को घटना में अभियुक्त बनाया गया है तथा उन्हें जेल भेजा गया है। उनके परिवार के बच्चों के साथ पूर्व में ब्राहमण समाज का व्यक्ति अमितेष पाण्डेय पुत्र सुनिल पाण्डेय द्वारा दुर्व्यवहार किया गया था तथा उसे गाली-गलौज जातिसूचक दिया था तथ अमितेष पाण्डेय के पिता सुनिल व उनके पड़ोसी द्वारा भी गाली-गलौज दिया गया था जिसकी सूचना दलित परिवार द्वारा दिनांक 02. 07.2024 को थाना पुलिस में दिया गया है, परन्तु उनके प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया तथा उसके प्रतिउत्तर में बच्चों द्वारा अमितेष के साथ हाथापाई हुआ था जिसकी वीडियो रिकार्डिंग किसी अज्ञात बच्चे के द्वारा वायरल कर दिया गया जिसको
लेकर उक्त घटना हुई परन्तु उक्त घटना के बाबत् वीडियो वायरलदिह्नोचे पर केवल दलित….. परिवर के ऊपर ही कानूनी कार्यवाही किया गया। उनके प्रार्थना पत्र पर आज तक कोई कार्यवाही नही किया गया। उक्त घटना को लेकर जिले में धारा-144 सी०आर०पी०सी० लागू होने के बाद भी तथा पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही करने के बाद भी सत्ता पक्ष के वर्तमान विधायक द्वारा ब्राहमण समाज के करीब 200 से 300 की संख्या में स्टेट हाइवे स्वर्ण जयन्ती चौक पर इकट्ठा होकर सड़क जाम किया गया जिसमें करीब 3 घण्टे तक सड़क दो दिनों तक जाम किया गया। उस सड़क जाम तथा धरना प्रदर्शन के कारण सैकड़ों गाड़िया तथा स्कूली बच्चे घण्टों परेशान रहे। जनप्रतिनिधि सदर विधायक एवं उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा जानबूझकर ऐसा कृत्य किया गया जो कि गैर कानूनी कार्य है तथा ब्राहमण समाज के व्यक्तियों द्वारा आज भी दलित परिवार के घर धमकी इत्यादि दी जा रही है तथा उन्हें परेशान किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में उक्त अमितेष पाण्डेय, सुनिल पाण्डेय पुत्र स्व० लोकनाथ देव पाण्डेय व उनके पड़ोसी पियुष त्रिपाठी व उनके समर्थन में सड़क जाम कर सड़क प्रभावित करने वालों के विरूद्ध भी मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग हमारी पार्टी एवं संगठन करता है। एकतरफा कानूनी कार्यवाही से दलित समाज में तथा जनता में काफी असन्तोष व आक्रोश है। प्रशासन द्वारा दूसरे पक्ष के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही नही किया गया तब हमारी पार्टी व संगठन तथा अन्य संगठन भी धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान लवकुश राव,भीम आर्मी जिला सहसंयोजक – चन्द्रशेखर कुमार ,अमरनाथ राव,कमलेश कुमार , हीरालाल, राहुलराक,प्रमोद कुमार,अनिलकुमार,रामवृक्ष आदि लोग मौजूद रहे।

