Crime:ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से ट्रैक्टर चालक की मौत

By:

On: Friday, July 5, 2024 3:28 PM

---Advertisement---

घोरावल (सोनभद्र): गुरुवार की दोपहर घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भरौली ग्राम पंचायत के मिश्रगवां मे ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

भरौली ग्राम पंचायत निवासी लालधारी कोल 60 वर्ष भरौली गांव में ही बिल्डिंग मेटेरियल के सप्लायर के यहां ट्रैक्टर चालक का काम करते थे। उसी गांव के मिश्रगवां बस्ती मे मैटेरियल सप्लाई करना था। ट्रैक्टर-ट्राली में गिट्टी लादकर पहुंचाने के लिए जा रहे थे। मिश्रगवां में चक रोड के नीचे ट्रैक्टर ट्राली उतारने के दौरान हुई बारिश के पानी के फिसलने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर का चारों चक्का ऊपर हो गया और लालधारी ट्रैक्टर के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, चौकी इंचार्ज घोरावल अजय श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे लालधारी को निकलवाया। वह गम्भीर रूप से घायल व अचेत थे। घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां डॉक्टर ने लालधारी को देख कर मृत घोषित कर दिया। पत्नी सूर्यमुखी समेत स्वजन मे कोहराम मच गया। स्वजन ने बताया कि मृतक लालधारी के वर्तमान में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनके बड़े पुत्र की पिछले साल चंदौली जिले में ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई थी। मृतक के भतीजे ने बताया कि लालधारी घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भैसवार ग्राम पंचायत के सेमरिहवा टोला के निवासी थे। लगभग पच्चीस वर्षों से वह अपनी ससुराल भरौली में घर बनवाकर परिवार के साथ रह रहे थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment