आकाशीय बिजली से पशु पालक की 84 बकरियो की मौत,32 झुलसी

By:

On: Saturday, June 29, 2024 3:16 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:मांची थाना क्षेत्र के सिल्थम गांव में शुक्रवार की देर शाम को आकाशीय बिजली गिरने से एक साथ 84 बकरियों की मौत हो गई। जबकि 32 बकरियां झुलस गईं। वहीं पशुपालक ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान सहित लेखपाल को दिया और उचित मुवावजा की मांग की है।

बता दें कि माची थाना क्षेत्र के सिल्थम गांव के पशुपालक लल्लन कुमार पुत्र शंकरपाल बकरियों के झुंड को लेकर चराने निकला था, इसी दौरान सिल्थम गांव में गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।वह बकरियों को हांक कर घर की तरफ ले जा रहा था बारिश तेज होने की वजह से सभी बकरियों के साथ एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान आकाशीय बिजली बकरियों की झुंड पर गिर गई।देखते ही देखते झुंड की 84 बकरियों की मौत हो गई। जबकि 32 बकरियां झुलस गई। घटना के बाद पशुपालक ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दिया और मुआवजा दिए जाने की मांग की है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment