उ.प्र.मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर तापीय परियोजना का डीएम,एसपी ने किया औचक निरीक्षण।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में माननीय मुख्यमंत्री जी का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर तापीय परियोजना ओबरा सी0 का जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य महाप्रबंधक तापीय परियोजना सी0 व संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारी संबंधी समन्वय बैठक की। इस मौके पर जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने अधिकारियों के साथ हेलीपैड स्थल, कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान ओबरा, तापीय परियोजना कुलीन टावर आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।
सोनभद्र में मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर तापीय परियोजना का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण
इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर बैरेकेटिंग व्यवस्था, झाड़ियों की कटाई,पीने हेतु शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, परिसर में साफ सफाई, शौचालय,वाहन पार्किंग, लोगों के आवागमन आदि की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर तरीके से किया जाए।
कार्यक्रम के मद्देनजर तापीय परियोजना का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा श्री पी0 एल0 मौर्या, सी0 ओ0 चारु द्विवेदी, जिलाधिकारी स्टेनो श्री राम आधार सहित अन्य संबंधितगण उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment