प्रसव पीड़ा मे जिंदगी मौत से जूझ रही महिला को रक्तवीर अशोक कुमार कनौजिया ने खून देकर बचाई जान ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय कस्बा दुद्धी के रहने वाले प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरी व सचिव अफसार रजा और उनकी पूरी टीम ने दिन – प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी मे आने वाले गरीब, असहाय मरीजों के लिए जो खून की कमी से असमय जिंदगी की जंग हार जाते हैं उनको बचाने का एक एतिहासिक कदम उठाया है | उसकी जितनी सराहना की जाय कम है | आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी मे प्रसव पीड़ा से ग्रसित महिला गुड़िया पत्नी अनुज जायसवाल, निवासी रामनगर आई थी | जांच के उपरांत पता चला कि महिला के शरीर मे खून की कमी है , मरीज का ब्लड 0 नेगेटिव है | उसे जल्द ही खून की आवश्यकता है | जिसके लिए महिला के परिजनों ने प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक विकास अग्रहरी से संपर्क किया | अध्यक्ष ने इस खबर को फौरन अपने ग्रुप मे शेयर किया लेकिन ग्रुप से कोई भी रक्तबीर नहीं मिला तब उन्होंने डाला निवासी रक्तबीर अशोक कनौजिया जो किसी कार्य से रावटसगंज गए हुए थे उनसे संपर्क करके मरीज के बारे मे पूरी बात बताई रक्तबीर अशोक कनौजिया का ब्लड ग्रुप 0 नेगेटिव था | इसलिए वह आपात स्थिति देखते हुए फौरन ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचकर प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को अपना खून देकर उसकी जान बचाई | जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है, महिला के परिजनों का खुशी का कोई ठिकाना नहीं था | परिजनों ने अपने हाथों को हवा में उठाकर रक्तबीर अशोक कनौजिया और प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक व उनकी पूरी टीम को दिल से दुआएं दे रहे थे | जो आने वाले कल मे उनके हौसले को आकाश के बुलंदियों पर पंहुचाने का काम करेगा |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment