सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय तहसील मुख्यालय दुद्धी मे नायब तहसीलदार का रिक्त चल रहे पद पर जिले से स्थानांतरित होकर नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार ने आज दोपहर तहसील मुख्यालय पहुंच कर अपना पदभार ग्रहण किया। जिन्हें तहसीलदार अरुण गिरी ने पदभार ग्रहण कराया। आपको बता दें कि जिलाधिकारी के आदेश पर यहां तैनात रहे दो नायब तहसीलदारों का यहां से स्थानांतरण कर दिया गया था। एक का जनपद मुख्यालय और दूसरे को नायब तहसीलदार के रूप मे घोरावल तहसील स्थानांतरण किया गया है।

